National

टिन शेड पर गिरा नीम का पेड़, सात की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

मुम्बई।अकोला जिले पारस गांव में रविवार को आई बारिश की वजह से एक टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में शेड धराशायी हो गया। देखते ही देखते मौके पर हाहाकार मच गया। अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए।अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में कुछ श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र सम्मान व्यक्त करता हूं।

मृतकों के परिवार को देगी सरकार आर्थिक मदद
डिप्टी सीएम ने कहा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के इलाज के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने लिखा, घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!