Sultanpur

सपा के झंडे के एजेंडे पर जनता के बीच चर्चा में चल रहे नेताजी!

जोश-झलक के बीच उम्र का कोई मायने नहीं

झंडा लगाओ अभियान में धार दे रहे डॉ जितेंद्र मिश्र

सुल्तानपुर(विनोद पाठक)। सपा के झंडे के एजेंडे पर जनता के बीच चर्चा में चल रहे नेताजी! ऐसे नेता सपा का झंडा लगाने में मशगूल है जो आधी उम्र के उस पार है। लेकिन जोश, ललक और झलक के बीच उम्र का कोई मायने नहीं। मकसद केवल सपा का क्षेत्र में माहौल बनाने का है।जिसमे कोई चूक नही। सर पर सवार है अपने महबूब नेता अखिलेश यादव को प्रदेश की कुर्सी पर बैठाना। यही मंत्र पार्टी का लेकर शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ जीतेंद्र मिश्र जो लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार भी हैं, क्षेत्र में कूद पड़े हैं। सपाइयों के कुनबे के साथ क्षेत्र के घरों पर सपा का झंडा लगाने में न कोई झिझक है न ही कोई हिचक। बस मात्र सर पर सवार है सपाई झंडा।
गौरतलब हो कि पार्टी हाईकमान ने 15 से लेकर 25 दिसंबर तक समूचे प्रदेश में सपा का झंडा लगाओ अभियान चला रखा है। जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में सपाई झंडा लगा रहे। जिसकी निगरानी जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव और महासचिव सलाउद्दीन अहमद कर रहे हैं। लेकिन लंभुआ क्षेत्र में एक ऐसे भी नेता है जो शिक्षक सभा में प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। उनका झंडा लगाओ अभियान बदस्तूर जारी है। झंडा-डंडा के जरिए क्षेत्र में चर्चा में आ गए हैं। झंडा लगाने के लिए जो तरीका अख्तियार किया है, उसमें सपा के पदाधिकारी धार देने में कोई चूक नहीं कर रहे हैं। सरलता और सौम्यता के प्रतीक डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्र लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं। क्षेत्र में इनके द्वारा घरों पर लगवाए जा रहे हैं समाजवादी झंडा पर इलाकाई जनता भी तारीफ करते थिरक रही है। मानो कि जितेंद्र प्रसाद मिश्र मैदान मार चुके हैं। जनता का मिल रहे समर्थन से शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव गदगद हैं और उत्साह में चार चांद लग रहा है। यही वजह है कि विधानसभा अध्यक्ष नन्हे राम निषाद, विधानसभा महासचिव पप्पू यादव आदि हमराह होकर पार्टी की दी गई गाइड लाइन पर चल कर झंडा लगाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!