Deoria

भाजपा सरकार में किसान – गरीब त्रस्त: डबलू मणि

बैतालपुर में आयोजित हुआ समाजवादी चौपाल कार्यक्रम

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो

बैतालपुर (देवरिया)। स्थानीय कस्बे में समाजवादी पार्टी के नेता विजय प्रताप मणि त्रिपाठी उर्फ डबलू मणि के नेतृत्व में समाजवादी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी की नीतियों को सार्वजनिक कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते डबलू मणि ने कहाकि भाजपा राज में किसान सबसे ज्यादा बेइंसाफी का शिकार हुआ है। किसानों से किया एक भी वादा भाजपा सरकार ने नहीं निभाया। इसके विपरीत कृषि सुधार के नाम पर किसान विरोधी तीन कानून लाकर किसानों को कारपोरेट के हाथों बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में पूरी तरह से खड़ी है। किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सहभागी बन रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब किसानों का हक मारा जा रहा है। महगाई आसमान छूती जा रही है। सरकार का किसी भी चीज पर नियंत्रण नहीं है। वर्तमान सरकार में गरीब जनता त्रस्त है। उन्होंने जनता से अपील किया कि इस बार समाजवादी पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करे। समाजवादी पार्टी की सरकार में 108 एम्बुलेंस, डायल 100 ,अमवार परियोजना, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण योजना, डिग्री कालेज सहित तमाम विकास कार्य हुए जिसे जनता आज भी नही भूली है।
कहाकि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भाजपा सरकार में युवा रोजगार के लिए परेशान है। सरकार के सभी वादे सिर्फ जुमला सबित हो रहे है। चौपाल कार्यक्रम को मुख्यरूप से बांकेलाल यादव, राजन यादव, राकेश यादव, अशोक प्रधान, अनिल मणि आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, छोटाई यादव, रामसकल यादव, लियाक़त अंसारी, सुनील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!