Uttar Pradesh

स्वरा भास्कर फहद के दावतनामे पर विरोध, छात्र नेता की चेतावनी

एएमयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए कोई जगह नहीं
अलीगढ़(एजेंसी)।फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, सपा नेता व एएमयू के पूर्व छात्र फहद को दावतनामा देने पर राजनीति गरमा गई है। छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने इसका विरोध किया है। कहा है, इस तरह का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। इससे माहौल खराब होगा। स्वरा भास्कर और फहद की शादी की दावत का आयोजन एएमयू में नहीं होने देंगे। जो लोग इस आयोजन की बात कर रहे हैं, वे अपने स्तर पर निजी स्थान पर कराएं। एएमयू के अंदर टुकड़े-टुकड़े गैंग की कोई जगह नहीं है।एएमयू में हम नकारात्मक विचारधारा पनपने नहीं देंगे। जितने भी पूर्व छात्र शादी करेंगे तो क्या सभी को यहां बुलाया जाएगा।। पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि एएमयू और जिला प्रशासन को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। सपा नेता व एएमयू के पूर्व छात्र फहद और फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी के बाद एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कैंपस के अंदर दावत की घोषणा की है। पूर्व अध्यक्ष हसन ने बताया कि 19 मार्च को बरेली में वलीमा है। उसके बाद तिथि तय होने पर दावत दी जाएगी।एएमयू स्टेज प्रोग्राम के साथ भाषण और संवाद कार्यक्रम भी होगा। फहद बरेली जिले के बहेड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने 2013 में एएमयू से बीकाम किया है। इसके बाद उन्होंने मुंबई में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वर्तमान में महाराष्ट्र के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। फहद एएमयू के पूर्व छात्र हैं। विरोध करना अलीगेरियन के खिलाफ है। नदीम अंसारी हमारी यूनियन में उपाध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। हम उन्हें भी न्योता देंगे। दावत का विरोध जायज नहीं है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करना भाजपा की सोच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!