SITAPUR

भाजपा प्रत्यासी नेहा के जनसम्पर्क के दौरान समर्थन में गूंज रहे नारे

जनसम्पर्क के दौरान बीजेपी प्रत्यासी नेहा अवस्थी को मिल रहा जनसर्थन

लोग घरों ने निकलकर नेहा का कर रहे स्वागत, रैली में शामिल होकर रहे प्रचार

निर्वाण टाइम्स
सीतापुर(ब्यूरो)। नगर पालिका सीतापुर की भाजपा उम्मीदवार नेहा अवस्थी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। जनसम्पर्क के दौरान लोग घरों से निकलकर उनका स्वागत कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी रैली में शामिल होकर प्रचार भी करा रहे हैं। नेहा अवस्थी मोहल्लों की समस्याओं पर मंथन करके उनके समाधान का भरोसा दिला रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी ने वार्ड नं. 8 परेड में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही व वार्ड के सभासद प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता के साथ हजारों समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया। प्रदीप गुप्ता ने बताया की वार्ड में नालियां टूटी हुई हैं, जल निकासी की समस्या है और शौचालय का निर्माण की भी आवश्यकता है। नेहा अवस्थी ने आश्वासन दिया कि वे वार्ड में सभी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगी। उन्होंने वार्ड में बुजुर्गों, भाईयों, माताओं व बहनों से समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां के निवासियों ने नेहा को वोट देने का वचन दिया। नेहा अवस्थी के समर्थन में समर्थकों द्वारा कॉन्सेप्ट कार सेंटर सभा हुई। मैनेजर और कर्मचारियों ने नेहा को समर्थन देने का वचन दिया। नेहा ने कहा जीतने के बाद सीतापुर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना है। शहर के शास्त्री नगर वार्ड में जनसम्पर्क के दौरान भारी भीड़ जुटी। उन्होंने वार्ड में सभी की समस्या सुनी और वार्ड को सुव्यवस्थित करने का वादा किया।
———
इनसेट

प्रेम नगर में दहाड़ी नेहा अवस्थी

प्रेम नगर में नेहा अवस्थी की जनसभा हुई। नेहा ने कहा कि कुप्रबंधन के चलते शहर का हाल खराब है, शहर में न तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था है और न ही सफाई की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए उन्हें सबके आशीर्वाद की आकांक्षा है। शहर का हर एक एंग्ल से विकास किया जाएगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके स्थानीय स्तर पर उद्योगों को विकसित किया जाएगा। राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू भाजपा ज़िलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी आदि ने भी नेहा के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की।
——-
इनसेट

भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में उतरे गल्ला मंडी के व्यापारी

भाजपा उम्मीदवार की लोकप्रियता व्यापारियों में भी खूब है। गल्ला मंडी के व्यापारी उनके समर्थन में उतर आए हैं। नेहा अवस्थी ने व्यापारी नेता विनय गुप्ता के साथ गल्ला मंडी का भ्रमण किया। इस दौरान बाथम वैश्य समाज का भी समर्थन मिला। बाथम वैश्य समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता गुप्ता ने नेहा अवस्थी का स्वागत किया। नेहा अवस्थी ने बट्सगंज में शंशाक शेखर सिंह की अगुवाई में जनसम्पर्क किया। वार्ड में भाजपा सभासद प्रत्याशी मंजू वाल्मीकि ने बताया कि वार्ड में इंटरलॉकिंग व जल निकासी की समस्या है। नेहा अवस्थी ने आश्वासन दिया कि वे जीतने के बाद वार्ड मे सभी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!