Sultanpur

सपा के कद्दावर नेता रहे भगौती खेतान की पत्नी “अध्यक्ष” पद की प्रबल दाबेदार

नगर क्षेत्र में खेतान परिवार की अलग है पहचान

पति-पत्नी समेत रहे नगरपालिका का सभासद

सहेली संस्था के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

सुलतानपुर(ब्यूरो)। सपा के कद्दावर नेता रहे भगौती खेतान की पत्नी भी पार्टी से टिकट मांगने में पीछे नहीं है। खेतान परिवार का नगर क्षेत्र में पार्टी के साथ अपनी अलग पहचान रखता है। यही खेतान परिवार की पूजी है। इसी के बलबूते पर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किया है। भगौती खेतान के पुत्र पार्टी के हर कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। आशा खेतान का मानना है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पार्टी निश्चित तौर पर उन्हें सम्मान देने का काम करेगी। गौरतलब हो कि अब हमारे बीच भगौती खेतान नहीं है, लेकिन सपा के कद्दावर नेताओं के रूप में पार्टी में शुमार थे। जब तक थे, पार्टी को बढ़ाने में अपने स्तर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 2013 में भगौती खेतान का निधन हो गया। भगवती खेतान 1995 से लेकर 2000 तक नगर पालिका परिषद का सभासद रहे। भगवती खेतान की पत्नी भी 2000 से 2005 तक सभासद रही। नगर क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के चलते भगौती खेतान की पत्नी आशा खेतान भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से प्रबल दावेदार हैं। पुत्र पल्लो पल्लो खेतान मां की पैरवी करने में शीर्ष नेतृत्व के पास लगे हैं। पल्लो खेतान का मानना है कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व अगर उन्हें टिकट देता है तो निश्चित तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट सपा की झोली में लाने का काम करेंगे।

 

आशा खेतान समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को मजबूत करने के लिए एनजीओ भी चलाती हैं, जो सहेली संस्था के नाम से है। अर्थशास्त्र विषय से आशा खेतान पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पढ़ी –
-लिखी महिला होने के नाते महिलाओं का सशक्तिकरण कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। संस्था के माध्यम से महिलाओं को कढ़ाई, बुनाई निशुल्क सिखाती है और आर्थिक रूप से मदद भी करने का काम भी करती हैं। एनजीओ द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर निशुल्क सामानों का वितरण गरीबों में कराती है। खासकर खिचड़ी त्यौहार पर बनवासी छात्रों के साथ मनाया गया। इस बार निशुल्क सामान का वितरण तहसील सदर के नौगवा तीर गांव में किया गया।

 

सपा के कद्दावर नेता रहे भगौती खेतान के पुत्र पल्लो खेतान भी समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हर कार्यक्रमों में अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। युवा होने के नाते युवाओं की फौज लेकर पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं। इनकी सक्रियता पर पार्टी जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष ने नगर कमेटी में पल्लो खेतान नगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!