Sultanpur

जनता के आशीर्वाद अपनों का प्यार कांग्रेस की राणा लगाएंगे नैया पार

सुल्तानपुर(ब्यूरो)। कांग्रेस 189 विधानसभा जयसिंहपुर (सदर) सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा का ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान जारी है। अभिषेक सिंह राणा ने सदर विधानसभा क्षेत्र की जयसिंहपुर न्यायपंचायत के,गंगेव,मूंगर, पुरुषोत्तमपुर, जयसिंहपुर,मुईली आदि गांवों में जनसंपर्क लोगों से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान अभिषेक सिंह राणा ने क्षेत्र के आम जनमानस से अपने पक्ष में वोट करने की अपील किया। हम चले थे जानिबे मंजिल की ओर लोग आते गए और कारवां बनता गया,। अभिषेक सिंह राणा के काफिले के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। या यूं माने कि अभिषेक सिंह राणा के रंग में क्षेत्र की जनता रंग उठी है।वही पुरुषोत्तमपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस में ही हर वर्ग के नागरिकों का सम्मान है, किसान मजदूर नौजवान महिलाओं की कांग्रेस पार्टी लड़ती हैं चाहे वह हाथरस की बेटी के लिए हो या लखीमपुर खीरी के किसानों की हो हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इनके सम्मान के लिए हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। मैं आप सभी से निवेदन करने आया हूं कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करें जिससे प्रदेश में एक बार फिर अमन चयन की फसल लय लहाए। श्री राणा ने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कियह तानाशाही सरकार में बहन बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है किसानों को कार के तले रौंदा जा रहा है,ऐसी तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इन्हें सबक सिखाने का वक्त आ गया है आने वाले समय में इन्हें वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हर्ष नरायन मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष राजेश ओझा, जय प्रकाश पाठक, शिवपूजन सिंह, घनश्याम पाण्डेय, सुशील सिंह, अशोक वर्मा, फिरतुराम, मिन्टू सिंह, ऋषभ, न्यायपंचायत अध्यक्ष इसरार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!