Uncategorized

सुल्तानपुर में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

गांव के बाहर शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस आशनाई से जोड़कर देख रही मामला

सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। जहां की रहने वाली महिला  का शव गांव के बाहर पाया गया है। बताया जा रहा है बीती देर रात उसकी हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चाकुओं के निशान मिले हैं। प्रथम दृश्या मामला आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल लंभुआ कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। स्थानीय लोगों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।स्थानीय निवासी रौशन सिंह ने बताया कि एक औरत का शव यहां सरसों के खेत में मिला है। रात में उसका मर्डर हुआ है। रात में घर वाले उसे खोजते हुए पहुंचे तो ख़ून में सना शव पाया गया। हालांकि ने हत्या किसने की इस सवाल के जवाब पर रौशन ने चुप्पी साध लिया जिससे कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारा गांव का ही है। बता दें कि मृतका का पति मजदूरी करता है, वही मृतका तीन बच्चे हैं।कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिशिचत की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!