Amethi

आत्मदाह प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश,छेड़खानी व जानलेवा हमला रह गया पीछे

 

आत्मदाह की कोशिश आखिर क्यों ?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व ए आई एम आई एम पर उकसाने का आरोप

अमेठी/लखनऊ(शीतला प्रसाद मिश्र)। आत्मदाह कराकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की बड़ी साजिश बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष अमेठी पर महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार की शाम प्रदेश की राजधानी में एक महिला द्वारा किये गए की शाम प्रदेश की राजधानी में एक महिला द्वारा किये गए आत्मदाह के प्रयास को लेकर उठी हलचल में शनिवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय की प्रेस वार्ता से एक गहरी साजिश का पर्दाफाश किया गया। पुलिस कमिश्नर के अनुसार महिला के आत्मदाह की घटना प्रदेश सरकार के खिलाफ एक गहरी साजिश का नतीजा है। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष दौलतपुर निसूरा निवासी कदीर खान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनूप पटेल को इसका सूत्रधार बताया। उन्होंने बताया कि इस मामले में हज़रतगंज कोतवाली में कदीर खान, अनूप पटेल, आसमां व सुल्तान चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कदीर व आसमां को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताते चलें कि अमेठी जिले के थाना क्षेत्र जामों के जामों गांव निवासी साफिया पत्नी सगीर व अर्जुन गुप्ता के बीच घर की नाली के पानी को निकालने का विवाद है। जैसा कि स्थलीय फ़ोटो में स्पष्ट है कि साफिया ने अपने घर के पानी को निकालने के लिए पाइप लाइन के सहारे जल निकासी करते हुए अर्जुन गुप्ता के दरवाजे पर गढ्ढा खोद कर उसमें पानी गिराना शुरू किया। इसी से तंग अर्जुन गुप्ता और साफिया के बीच 9 मई को मारपीट हुई थी। इस मामले में साफिया की पुत्री गुड़िया की तहरीर पर अर्जुन व तीन अन्य के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी मतथा अर्जुन की ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखा गया। मुकदमे की विवेचना के दौरान साफिया औऱ अर्जुन के बीच पंचायत में तय हुआ कि प्रधान की ओर से गलियारे के बीच नाली निर्माण कराकर उसके ऊपर पटिया रखवा कर अगल बगल इंटरलॉकिंग लगवा दिया जाएगा जिससे जल निकासी व आवागमन बाधित नहीं होगा। दोनों लोगों एक दूसरे के मुकदमे को समाप्त करने के लिए शपथपत्र दे देंगें। दोनों लोगों ने शपथ पत्र दे भी दिया। अर्जुन ने शपथ पत्र के समर्थन में विवेचक को अपना बयान भी दे दिया लेकिन अर्जुन के खिलाफ मुकदमे की वादिनी साफिया की बेटी अफसाना उर्फ गुड़िया ने बयान देने में आनाकानी करते हुए जामो से बाहर रहना शुरू कर दिया। उसकी नीयत बदल गई थी और वह अपने मुकदमे में सुलह के अर्जुन को जेल भिजवाने पर आमादा थी। इसी सिलसिले में भागदौड़ के दौरान वह ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष के संपर्क में आई जिसकी मदद व सलाह पर वह एस पी अमेठी, आई जी फैज़ाबाद व अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने शुरू कर दिये। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि इसने बुधवार को न्यायालय में अपना बयान भी दर्ज कराया है।

सुलह के बाद पलटी महिला सवाल यह है कि जब इस महिला की पहल पर इसके हिसाब से ही पंचायत में सब तय हो गया औऱ उभयपक्ष ने एक दूसरे के मुकदमे को समाप्त करने के लिए शपथ पत्र भी दे दिया तो यह महिला औऱ बेटी दोनों ने पलटी क्यों मारी ? अपने मामले की पैरवी करने के दौरान कुछ भड़काने वाले लोगों के संपर्क में आई महिला को यह लगा कि उसके खिलाफ मुकदमा समाप्त होने का शपथ पत्र व बयान हो ही चुका है अब उसका कुछ नहीं होगा और अर्जुन को सबक सिखाने के लिए वह समझौते में किये गए वादे से मुकर पैरवी के लिए भागदौड़ करने लगी।

मनवांछित कार्यवाही के लिए भड़काये जाने पर आत्मदाह को अंजाम
बदले की भावना से भागदौड़ कर रहीं बेटी औऱ मां जिलाध्यक्ष ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष के संपर्क में आने के बाद लखनऊ गई और वहां उनका संपर्क प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता से हुआ। पुलिस कमिश्नर की माने तो यही पर मुद्दे को तूल देते हुए सरकार के खिलाफ साजिश रची गई औऱ दोनों को लोकभावन के सामने आत्मदाह करने के लिए प्रेरित किया गया।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय से मामले को हाईलाइट करने के लिए मीडिया कर्मियों को फोन किये गये।

सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिस कर्मी को निलम्बित किया गया

लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह के मामले में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने वाले 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किये गए हैं।
चौकी इंचार्ज समेत 1 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुक्रवार की शाम लोकभवन के गेट 3 पर दो महिलाओं ने आग लगाने की कोशिश की।दोनो मां बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो की हालत चिंता से बाहर है।

इस मामले को भड़काने व साजिश में अमेठी में ए आई एम आई एम व कांग्रेस के नेताओं का नाम सामने साया है। ननद आसमा और बेटे सुल्तान का नाम भी षड्यंत्र में शामिल है।
इन चारों ने इन दोनों मां बेटी को आत्मदाह के लिए प्रेरित किया।
पहले ये दोनों कांग्रेस कार्यालय गए और अनूप पटेल से बात कराई गई औऱ उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। आसमा व कदीर खान गिरफ्तार किये गए हैं। अमेठी और लखनऊ पुलिस की टीम बाकी लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। लोकभवन पर उस समय तैनात एसआई विजय कुमार हेड कांस्टेबल,इंद्रजीत,महिला कांस्टेबल वंदना,जशोदा को निलंबित कर दिया गया है।

अमेठी में भी चार निलंबित
इस घटना के संबंध में अमेठी पुलिस पर गाज गिरी औऱ पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने प्रभारी निरीक्षक जामो रतन सिंह, मामले के विवेचक एस आई व दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!