Amethi
कोरोना पॉज़िटिव मिलने से अमेठी-कलेक्ट्रेट सील

अमेठी। कलेक्ट्रेट अमेठी में कार्यरत एक लिपिक के कोरोना पॉज़िटिव पाये जाने के बाद उसे कोविड एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही जिला कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह सील किये जाने के बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों औऱ लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए आज प्रतिबंधित किया गया था कल से कलेक्ट्रेट में सभी कार्य पूर्ववत चलेंगें।