Basti
मुम्बई एवं दिल्ली से आए दो प्रवासी निकले कोरोना पॉजिटिव

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। जनपद के विक्रमजोत विकासखंड में मुंबई और दिल्ली से आए 2 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विगत 10 जून को शंकरपुर निवासी सुनील दूबे मुंबई से और देवखाल निवासी अर्जुन दिल्ली से अपने घर वापस आए थे। इन लोगों नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य की जांच कराई थी। जहां संदिग्ध पाए जाने पर इनका ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था और दोनों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। साथ ही एहतियात भी बरतने की सलाह दी गई थी। इन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटव पाई गई है। रिपोर्ट पाजिटिव पाया जाए जाने पर इन लोगों को लेबर वन अस्पताल में भेजा गया है। गांव में कोरोना पॉजिटिव निकलने से लोगों में दहशत व्याप्त है।