Basti

आवाहन पत्रक घर-घर पहुंचायेंगे समाजवादी, तेज होगा सदस्यता अभियान

 

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। समाजवादी पार्टी रूधौली विधानसभा क्षेत्र की बैठक पार्टी प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ विधानसभाध्यक्ष मो0 उमर खां के संयोजन में रविवार को रूधौली स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी के आवाहन पत्रक को घर-घर पहुंचाने, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया पूर्व विधायक रामललित चौधरी ने बैठक में कहा कि भाजपा के जन विरोधी नीतियों के कारण समाज के सभी वर्गो के लोग परेशान है। गन्ना किसानों को उनका बकाया नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेताओं ने बस्ती, वाल्टरगंज शुगर मिल चलाने का वायदा किया था उसे नीलाम किया जा रहा है ऐसे में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। महिलासभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। विधानसभा प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू ने विधानसभाध्यक्ष मो0 उमर खां से सांगठनिक स्थितियों की जानकारी प्राप्त किया। कहा कि अभियान चलाकर ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान तेज किया जाय बैठक में रामकुमार यादव, शकील अहमद, अनूप सिंह, विश्वम्भरनाथ तिवारी हर्षित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!