Basti

एक दारोगा, तीन कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाए जाने से थाने में हड़कंप

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। जनपद के कलवारी थाने में रविवार को आई रिपोर्ट में एक दारोगा व तीन कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पाजिटिव पाए जाने के बाद इन लोगों को इलाज हेतु ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है। वहीं 16 अन्य पुलिस कर्मियों को गायघाट में स्थित एकता मैरिज हाल में क्वारंटाइन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलवारी थाने के दो सिपाहियों की कोरोना की जांच हुई थी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। उनके पाजिटिव आने के बाद 20 अन्य पुलिसकर्मियों का सैंपलिंग शनिवार को लिया गया था। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के मुताबिक 44 पुलिसकर्मियों का सैंपल किया गया है। वर्तमान समय में थाने से संबंधित छः लोग कोरोना पाजिटिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!