बंधो की मरम्मत कार्य मे मूक दर्शक बनी सरकार: अनुग्रह नारायण सिंह

बंधो की मरम्मत कार्य मे मूक दर्शक बनी सरकार: अनुग्रह नारायण सिंह
रुद्रपुर (देवरिया)। मानसून सत्र इस बार समय से पहले आ चुका है, पर अभी तहसील क्षेत्र के तमाम बन्धो पर मरम्मत कार्य शुरू करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने सरकार पर आरोपो की झड़ी लगा दी।
खोखा सिंह ने कहा कि लाकडाउन में पर्यावरण साफ होने से बरसात का मौसम पहले आ चुका है पर जिम्मेदार लोग बन्धो की मरम्मत में लापरवाही बरत रहे है। राप्ति व गोर्रा नदी के किनारे बसे 116 गावो के सुरक्षार्थ बने बंधे अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे है।जब बरसात चालू हुआ तो बन्धो का मरम्मत कार्य शुरू हुआ जो बाढ़ आई बहार आई कहावत को चरितार्थ करता है। बाढ़ का पानी आने से सम्बंधित विभागों की चांदी हो जाती है। पूर्व विधायक ने शनिवार को क्षेत्र में बन्धो का निरीक्षण किया।जो बंधे मुलायम सरकार में बने थे उसकी सुरक्षा तक नही हो पा रही है।बन्धो पर जगह जगह बने रेंनकट खतरे को और बढ़ावा दे रहे है।कुछ बंधे ऐसे हो चुके है कि उस पैदल भी जाना दुश्वार है। 1998 में आई विध्वंसकारी बाढ़ ने लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।फिर उससे सीख न लेकर मरम्मत कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है।