Deoria

मझौली के प्रथम चेयरमैन के निधन पर हुई शोक सभा

निर्वाण टाइम्स ब्यूरो

सलेमपुर(देवरिया)। कांग्रेस के पूर्व विधायक व मझौलीराज के राजा अवधेश प्रताप मल्ल के छोटे भाई रघुराज प्रताप मल्ल उर्फ हीरा जी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत मझौलीराज के प्रथम अध्यक्ष के रुप मे इन्होंने विकास का जो कीर्तिमान स्थापित किया वह आज भी एक मिसाल है।उनकी कमी सदैव खलेगी। पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अखिलेश मिश्र ने कहा कि
सादगी के प्रतीक हीरा जी वास्तव में सामाजिक जीवन के हीरा
थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र, रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, चन्द्रमोहन पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, पारस निषाद, सादिक खान, शोएब खान, खुर्शेद
अहमद अंसारी, सुरेन्द्र यादव, दयाशंकर यादव, मोहन प्रसाद,
लालसाहब यादव, प्रिंस मिश्र, मेराज खान, सौरभ मिश्र, दिनेश्वर
भारती, शीत कुमार मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!