Deoria

भाजपा प्रत्याशी सरिता पासवान को लोगों ने सिक्कों से तौला

मिल रहे अपार समर्थन से सरिता पासवान के आंखों से निकलने लगे आंसू, नगर भ्रमण कर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मांगा समर्थन

बैतालपुर (देवरिया)। स्थानीय नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर बरारी नागरिकों ने भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सरिता पासवान का अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर उन्हें सिक्कों से तौला और अपना समर्थन दिया। इस दौरान मौजूद प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम के बाद नगर भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहाकि सपा सरकार में उतर प्रदेश गुण्डे माफियाओं का प्रदेश से जाना जाता था। जिस सरकार में यूपी पुलिस से डान बन बैठे लोगों की जी हुजूरी कराया जाता था। जब प्रदेश के लोगों ने भाजपा को अपनी बागडोर सौंपी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार के डर से गुण्डे माफिया प्रदेश छोड़ भाग खड़े हुए है। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता और कार्यकाल दोनों ही बेमिसाल है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आपके वोट से जैसे देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर छाया है उसी तरह नवसृजित नगर पंचायत बैतालपुर में भी कमल खिलाना है।


देवरिया सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहाकि आम लोगों तक मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का जो लाभ पहुंचा है उससे सभी वर्ग के लोगो का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि बैतालपुर नगर के विकास में धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी, प्रदेश के मानचित्र पर देवभूमि देवरिया का यह बैतालपुर नगर पंचायत विकास का माडल बनेगा। जहाँ योजनाओं के समग्र विकास के साथ साथ सुगर काम्प्लेक्स, खेल मैदान, पार्क आदि का निर्माण होगा। अपने अभिनन्दन समारोह में सिक्कों से तौले जाने पर सरिता पासवान ने कहाकि आज जो सम्मान आप लोगों ने मुझे दिया उसका मै आजीवन ॠणी रहुंगी। जिस सम्मान में मेरी पहली प्राथमिकता विकास की गंगा बहाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह तथा संचालन गिरजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शक्ति नारायण मणि, संजय सिंह, विशाल मणि, सूर्यप्रकाश मणि, संतोष श्रीवास्तव, आनन्द मणि, अजय मणि, विनोद मणि, राहुल मणि, अशोक मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!