Deoria
भारी बारिश से फसल हुई बर्बाद, सरकार से की मुआवजे की मांग

रुद्रपुर (देवरिया)। बरसात के चलते धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की धान की फसल पूरी तरह से गिर गई है। कई गांवों में पानी में डूबी धान की फसल अब सड़ने लगी है। ऐसे में किसान परेशान हैं।
मौसम का मिजाज पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से बदला हुआ है।रुद्रपुर विधानसभा सपा के पूर्व अध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि रुद्रपुर का ज्यादा हिस्सा कछार क्षेत्र है जब मानसून आता है लोगो को बारिश के पानी व बाढ़ परेशान करती है।इस बार भी कछार इलाको के खेतों में धान की फसल किसानों की डूब गई है। किसानों ने बैंकों से कर्जा लेकर धान की फसल बोई थी। जो प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा अच्छी नजर आ रही थीं। लेकिन बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सपा नेता रामकेवल यादव ने सरकार से किसानों के लिए मुआवजा की मांग की जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके।