Uncategorized

मुंबई,उत्तर भारतीय जन सेवा संघ के फिर अध्यक्ष चुने गए मदन सिंह

उत्तर भारतीय जन सेवा संघ के फिर अध्यक्ष चुने गए मदन सिंह

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई :उत्तर भारतीय जन सेवा संघ की वार्षिक बैठक में नगरसेवक मदन सिंह को पुनः अध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुनः युवा अध्यक्ष एवं श्रीमती रंजू झा को महिला अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर उतर भारतीय जन सेवा संघ के द्वारा एक अधीकृत बेबसाईट लॉन्च की गयी जिससे आप दुनिया के किसी भी हिस्से से आप इसके द्वारा किये गये समाजिक हितों के कार्य को देख सकते हैं और साथ ही आप अपना सुझाव एवं उत्तर भारतीय जन सेवा संघ से जुड़ भी सकते हैं।उत्तर भारतीय जन सेवा संघ के प्रमुख मुद्दों में 1-उत्तर भारतीय भवन निर्माण हेतु समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व एवं सभी की सहभागिता 2- सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन एवं संस्कृत को बचाने का कार्य 3- सामाजिक समरसता सामाजिक उत्थान हेतु कार्य 4- शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में जागरुकता एवं सहयोग की व्यवस्था 5- सभी समाज से समन्वय एवं जाती-भेद को छोड़कर समाज के उत्थान में सभी की सहभागिता एवं सभी के विचारों का सम्मान इस तरह के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button