Uncategorized

मुंबई,सांताक्रुज में बालवाड़ी पालक सभा संपन्न

सांताक्रुज में बालवाड़ी पालक सभा संपन्न

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई:. बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित बालवाड़ी की कक्षाओं में पढ़नेवाले विद्यार्थियों को भी हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। बालवाड़ी से जुड़े पालकों की एक सभा का आयोजन मंगलवार को सांताक्रुज पूर्व मनपा शाला सभागृह में आयोजित की गई । वाईएमसीए द्वारा आयोजित पालक सभा में हिंदी मराठी तथा उर्दू की बालवाड़ी से जुड़े 75 पालक उपस्थित थे। वाईएमसीए संस्था की तरफ से प्रणोती ,टाटा सोशल वर्कर के स्टूडेंट कायजान तथा भावेश ने सभा में हिस्सा लिया । इस अवसर पर बिल्डिंग इंचार्ज तथा उर्दू स्कूल के मुख्याध्यापक अजमल शाह , हिंदी शाला के शिवपूजन पांडे तथा मराठी शाला के प्रभारी प्रदीप पाटिल ने पालकों को संबोधित किया। बालवाड़ी की टीचर सुरेखा झिंगाडे ,शुभांगी कोठारी तथा तबस्सुम शेख ने पालकों को मनपा द्वारा मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button