Lakhimpur-khiri

युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग का पुतला फूंका

 

पुतले के ऊपर खूब चली जूता चप्पल

अजय दि्वेदी/एस.पी.तिवारी

जंगबहादुरगंज-खीरी।जंगबहादुर गंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चीनी राष्ट्रपति का लात घुसो के साथ पुतला फूंका गया।चीन की कायराना हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए युबाओ ने उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा ब पूर्व भजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए जहां उन्होंने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका व जय जवान जय किसान नारे के साथ युबाओ ने जमकर बिरोध किया व चीनी समान का बहिष्कार करने की सपथ ली।इस मौके पर शिवम मिश्रा ने कहा 21वीं सदी का भारत चीन की विस्तार वादी नीति को रोकने में सक्षम है। हमारी पुण्य भारत भूमि पर चीन की किसी भी कायरता हरकत का कड़ा जवाब दिया जाएगा। अवैध चीनी विस्तार बाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में प्रत्येक भारतीय नागरिक भारत सरकार तथा भारतीय सेना के साथ खड़ा है। विश्व को चीन से उत्पन्न हुए कोविड 19 के कारण अभूतपूर्व मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वैश्विक बीमारी की इन परिस्थितियों में भी चीन अपने अनैतिक स्वभाव का प्रदर्शन करने में भी नहीं चूक रहा है। यह चीन के वास्तविक घृणास्पद चेहरे को उजागर करता है।मोदी जी के नेतृत्व में चीन को मुह तोड़ जवाब दिया जाएगा।इस मौके पर कमल सिंह,अन्ना, आशीष गुप्ता, संदीप शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!