Amethi

होमगार्ड पर गॉव सभा की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

 

राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज

तिलोई-अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेण्डरिया में एक होमगार्ड द्वारा सरकारी जमीन पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रोकवाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता की गयी है।पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपी होमगार्ड व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है।

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेण्डरिया में सड़क किनारे बेशकीमती भूमि जो सरकारी अभिलेखों में नई परती कृषि योग्य दर्ज है जिसका भूमि गाटा संख्या 214 / 0.379 हेक्टेयर है।उक्त बेशकीमती भूमि पर गांव के ही एक युवक द्वारा अवैध रुप से निर्माण किया जा रहा था ।इसकी जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा निर्माण कार्य को रोका गया परंतु उक्त अवैध निर्माण को बंद करने के बजाय राजस्वकर्मियों के साथ अभद्रता किये जाने का मामला सामने आया है।हल्का लेखपाल वेद प्रकाश ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।पुलिस ने हल्का लेखपाल वेद प्रकाश की तहरीर पर होमगार्ड रणविजय सिंह,कोटवा बख्श सिंह पुत्रगण राम बहादुर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है।उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिबेदी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण व कब्जा करने वाले लोगों को कतई बख्शा नही जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!