सब लेफ्टिनेंट पद पर आदित्य का हुआ चयन, क्षेत्र का नाम किया रोशन
![](https://nirvantimes.com/wp-content/uploads/2021/06/images-2021-06-14T124150.632.jpeg)
सरया गाँव निवासी बेदप्रकाश सिंह के हैं पुत्र
भाटपार रानी (देवरिया)। खामपार थाना के ग्राम सरया निवासी प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह का बड़ा बेटा आदित्य कुमार सिंह शनिवार को भारतीय नौसेना में नवल अकैडमी एजिमला केरल से पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद सब लेफ्टिनेंट पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया ।पद ग्रहण करते ही परेड की लाइव देखकर माता-पिता व परिवार के लोगों की आंखों से प्रसन्नता के आंसू छलक उठे ।माता रीता देवी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश सेवा में आज से जुट गया। आज का दिन उनके जीवन का स्वर्णिम दिन है ।
आदित्य कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही दिवाकर शिक्षण संस्थान में हुई है ।उसके बाद वह सैनिक स्कूल गोपालगंज बिहार से आगे की शिक्षा प्राप्त करने में जुट गया। वर्ष 2016 में उसका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हो गया ।पिता वेद प्रकाश बताते हैं कि वह शुरू से ही होनहार रहा है ।उसकी इस सफलता पर क्षेत्र के विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, ग्राम प्रधान पंकज राय ,निर्भय नारायण सिंह, राजेश सिंह, नकुलेश्वर वर्मा, डॉक्टर वारसी अहमद, अमित सिंह ,अतुल सिंह आदि ने बधाई दी है।