Basti

सालो से विकास का मुँह निहार रहा नरहरिया वार्ड संख्या एक नगर पालिका वार्ड संख्या एक की सड़क गड्ढे में तब्दील

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। बस्ती जिले के सदर विधानसभा नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड संख्या एक नई बाजार से बनरहि मार्ग है। इस सड़क पर बहती विकास की गंगा को पार कर हर राहगीर खुद की फूटी किस्मत का भागी मान रहा है।साथ ही माननीयों और संबंधित विभाग एवं पालिका परिषद के जिम्मेदारों को धन्यवाद भी दे रहा है।2-3 किमी मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। हर जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। ऐसा प्रतीत होता कि यहाँ कभी सड़क थी ही नही।हर दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। हां अभी तक बड़ा हादसा नही हुआ है। नगर पालिक से विधानसभा और उसके बाद लोकसभा सभी चुनाव में इस सड़क को प्राथमिकता में रखा जाता है। जब नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों की ये दुर्दशा है ग्राम पंचायत की सड़कों का भगवान ही मालिक है।शपथ ग्रहण के साथ निर्माण कार्य शुरू होने का वादा किया जाता है, लेकिन उसके बाद फिर अगले शपथ ग्रहण के लिए इसे छोड़ दिया जाता है। इसकी सूरत बदलने की पहली जिम्मेदारी सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की थी। लेकिन वह सत्तासुख में व्यस्त है। विपक्ष की हालत यह है कि वह बेसुध पड़ा है। ऐसी स्थिति में अब बारी जनता की है। जिस दिन सड़क के लिए जनता सड़क पर आ गई। उस दिन आनन-फानन में सब ठीक होना शुरू हो जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सुबह की पहली चाय से रात के खर्राटे तक की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोकल पार्टी पदाधिकारी भी इसलिए बात नही करते कि कही वो नाराज न हो जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!