National

Bpsc tre admit card issue by 2decmber बिहार शिक्षक भर्ती का आ गया एडमिट कार्ड ,जल्द करे डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अभी तक बिहार शिक्षक चरण 2 परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। चरण 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 दिसंबर 2023 को आएगा है। बीपीएससी टीआरई भर्ती अभियान के वर्तमान चरण का लक्ष्य कुल 121,370 स्कूल शिक्षक रिक्तियां पदों को भरना है। जिन उम्मीदवारों ने स आवेदन किया है वे एडमिट कार्ड के बारे में सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। बीपीएससी स्कूल शिक्षक प्रवेश पत्र www.bssc.bihar.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

Decsm

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जल्द ही बिहार शिक्षक चरण 2 परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग बीपीएससी शिक्षक चरण 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 5 दिसंबर, 2023 तक जारी करेगा। लेकिन एडमिट कार्ड के संबंध में विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई सटीक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। बिहार शिक्षक (TRE) 2.0 परीक्षा 7 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

बिहार शिक्षक चरण 2 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा की खास बातें :
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। भाषा (अहर्ता) पेपर के 30 नंबर में 22 प्रश्न हिंदी से एवं 8 प्रश्न इंग्लिश से होगा। इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए 9 मार्क्स लाना होगा। जीएस और मेन पेपर के नियम पहले जैसे रहेंगे।
शिक्षक भर्ती परीक्षा अब कुल 150 प्रश्नों की होगी। 30 क्वालिफाइंग नेचर वाले होंगे। ये भाग एक होगा। भाग दो व तीन पिछली बार वाला 40 और 80 का होगा ।
पहली वाली शिक्षक भर्ती में टाई ब्रेकर डेट ऑफ बर्थ से तय हुआ था। ये समान होने पर नाम के अल्फाबेट देखे गए थे। अब नई शिक्षक भर्ती में इसमें बदलाव किया गया है। भाषा वाला 30 नंबर को तो क्वालिफाइंग होगा।
भाग दो में जब टाइ होगा तो फिर मुख्य पेपर (भाग-3) के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। अगर इसके मार्क्स भी बराबर होंगे तो भाषा वाले क्वालिफाइंग नेचर के पेपर के मार्क्स देखे जाएंगे।
एग्जाम पैटर्न :
कुल 150 मार्क्स का पेपर होगा।
भाषा विषय -30
सामान्य अध्य्यन -40
संबंधित विषय -80

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!