सपा की ओर से निकाली गई पाल ,बघेल, धनगर समाज संवाद यात्रा
शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर किया सम्मानित

सुल्तानपुर(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की ओर से पाल बघेल धनगर समाज संवाद यात्रा सुल्तानपुर पहुंची। शुक्रवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय आशीर्वाद मैरिज हाल में संवाद यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सपा जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल पाल यादव,जिला महा सचिव सलाहुद्दीन व शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव एवं लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉ जितन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री जानकी पाल, काशी नाथ पाल,सुषमा पाल एवं महेन्द पाल का भारी स्वागत किया ।
श्याम लाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाकर उत्तम प्रदेश बनाया था योगी महराज के राज में अन्याय, अत्याचार और अपराध,बढ़ने से जनता दुःखी है भाजपा शासन काल में पाल, बघेल धनगर समाज के लोगों के साथ घोर अन्याय हुआ सरकार इनको कुचलने का काम कर रही है सपा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही है। पूर्व मंत्री जानकी पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की ओर से किये गये विकास कार्यों का गुणगान किया। जिला महासचिव सलाउद्दीन ने भी संबोधित किया। संवाद यात्रा में महेंद्र पाल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, काशीराम पाल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा के शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। पांचों विधानसभा क्षेत्र में सपा का परचम 2022 परचम लहराएगा।