Deoria

बारिश से फसले हुई जलमग्न-किसानों की बढ़ी चिंता

 

जिले के सभी तहसील के हजारों एकड़ फसल डूबा

देवरिया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जिले के अधिकतर गाँवो की हजारों एकड़ फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं परिवर्तीत मौसम के रुख के चलते बरसात रुकने का नाम ही नही ले रहा है, और कोई जिम्मेदार किसानों की सुधि तक नही ले रहा है।
बारिश के पानी से बढ़ता जलस्तर अब खेतो के फसलों को निगल रहा है। अब तक देवरिया सदर, रुद्रपुर, सलेमपुर, भाटपाररानी तहसील के हजारो एकड़ फसल पानी मे डूब गई है। जिस खेत में फसल को लहलहाता देखकर किसानो के चेहरे पर मुस्कान आती थी। आज वही खेत उन्हें काटने को दौड़ता है।खेतो में पानी की उमड़ती लहरो को देखकर मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई नदी हो। गौरीबाजार क्षेत्र के किसान मोहम्मद अंसारी ,इष्टदेव सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह ,इंदल ,सरवन मौर्य ,पप्पू यादव ,मदन यादव, इसराइल अंसारी ,अभिनेश सिंह ,नीतू सिंह ,गणपत यादव, भूतेश्वर यादव ,बलवंत सिंह, हरिओम सिंह, सूबेदार सिंह रामाश्रय मौर्य ,रामाश्रय यादव, पारस मौर्य ,रामवृक्ष यादव, केवल यादव ,बबलू सिंह ,नंदू शर्मा ,सरवन शर्मा ,रामाश्रय राजभर ,राजू राजभर ,मनबोध राजभर, सुरेश यादव आदि किसानो ने बताया कि यदि जलनिकासी का उचित प्रबन्ध होता तो यह दिक्कत नही आती। प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में किसानों को इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। इसमे आमजन से लेकर विभागीय जिम्मदरो की की भी गलती है। आमजन के द्वारा जगह जगह जमीनों को नालो जिसके रास्ते पानी नहरों ,नदियों में जाकर मिलता था वह कब्जा कर लिया गया है। वहींं जिम्मेदार मूक दर्शक बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!