मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से वसूला गया जुर्माना

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर पंचायत में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अधिशासी अधिकारी उपेन्द्रनाथ सिंह व लिपिक राम विनोद शुक्ला व अन्य अधिकारियों ने अभियान चला कर जुर्माना वसूला।
सरकार द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चला कर 100 रुपया जुर्माना वसूलने की बात कही गई है। जिसके खिलाफ रुद्रपुर के अधिकारी द्वारा लगातार अभियान चला कर मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को खजुआ चौराहा,आदर्श चौराहा पर अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले लोगो से सौ रुपया का जुर्माना वसूला गया। लगातार हो रही कार्यवाही से लोगों में जागरूकता आनी शुरू हो गयी है। अब बहुत लोग बाजार जाते या भीड़ भाड़ वाली जगह पर मास्क पहन कर दिखाई दे रहे हैं। लोगों को कोरोना जैसे महामारी को लेकर सजग रहना चाहिए। जरूरी हो तब ही घर से निकले। ज्यादा ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर न जायें। सावधानी में ही अपना बचाव है।ईओ उपेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि कस्बे को कोरोना वायरस से बचाने के लिए नगर पंचायत द्वारा सारे संसाधन अपनाए जाए रहे हैं। कस्बे को रोजाना सुबह-शाम सैनिटाइज करवाया जाता है। मच्छरों से बचाने के लिए समय-समय पर फागिंग भी करवाई जाती है। कस्बे में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कस्बे में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।इस अवसर पर अयूब खान, भरत सिंह, सुभाष यादव, दिग्विजय यादव, सुभाष कन्नौजिया, अनूप तिवारी, जितेंद्र यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।