हियुवा ब्लाक व नगर पंचायत का हुआ गठन
संगठन की मजबूती के लिए गठन जरुरी: अरुण
देवरिया। लार कस्बा स्थित हिन्दू युवा वाहिनी कैम्प कार्यालय पर संगठन की बैठक हुई। जिसमे लार ब्लाक, नगर पंचायत सहित नेमा, बभनौली व रोपन छपरा न्याय पंचायत का गठन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूत नीव रखने के लिए गठन का होना जरुरी है। एक संगठन को एकता के बल पर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। हिन्दू युवा वाहिनी की कार्यकर्ता ही रीढ़ होते है। उन्होने कहा प्रदेश के सीएम योगी जी के नेतृत्व में यह संगठन संचालित होता है। ब्लाक पदाधिकारियों में ब्लॉक संयोजक हरीश कुशवाहा, ब्लाक अध्य्क्ष अभिमन्यु चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, नगर संयोजक अरविंद चौहान, नगर अध्य्क्ष कमलेश कुमार धनगर को बनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को केसरिया गमछा देकर हियुवा की सदस्यता दिलाया गया।