14 को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे बर्चुअल रैली को सम्बोधित

भाजपा की बैठक में बर्चुअल रैली को सफल बनाने की बनी रणनीति
भाटपार रानी (देवरिया)। विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नगर के कैंप कार्यालय पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि 14 जुलाई को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र की होने वाली वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने मोबाइल में जूम एप डाउनलोड कर ले और अन्य लोगों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 12:00 बजे दिन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में जुड़कर वर्चुअल रैली को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देवरिया के फेसबुक पेज के माध्यम से भी वर्चुअल रैली को सुना जा सकता है। इस दौरान सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, जगदीश मिश्र, जगन्नाथ सिंह अमेठिया, अमित शाही, संतोष पटेल, आनंद शंकर, पियूष उपाध्याय, दिनेश गांधी, रमेश ,लाल बाबू यादव, राजेश गुप्ता, हनुमान जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।