Maharajganj

किशोरी के अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी न होने पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव, देंगे धरना

महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गांव के किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके घर से भागने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर बुधवार को निषाद पार्टी के संगठन जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद के समर्थन में परिजनों ने महराजगंज डीएम कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठेगें- करेंगे गिरफ्तार करने की मांग। मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पनियरा थाना क्षेत्र के ही चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 324/2023 ,366,504 की धारा में 19/8/2023 को मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन दो सप्ताह बाद भी पनियरा पुलिस किसी की भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किया।दो सप्ताह बाद भी पनियरा पुलिस के पकड़ से आरोपी दूर है।यह मामला महराजगंज एसपी कार्यालय तक पहुंचा। लेकिन आश्वासन तक सिमट कर रह गई।
इस मामले में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई हैं। लेकिन पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा। आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से गुस्साए परिजन बुधवार को 11बजे महराजगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर घेराव कर तत्काल गिरफ्तारी को मांग करेंगे। और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेगे।निषाद पार्टी संगठन जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार है। और जब हम अपने कार्यकर्ता और मेरे परिवार के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है।यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंद्रह दिनों से लगातार पनियरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निवेदन किया। लेकिन किसी को थाने पर पुछताछ तक के लिए भी नहीं बुलाया गया। समय-समय पर सभी जानकारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज को भी दिया। लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार तक नहीं हुई तो। हम अपने परिवार और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय का घेराव कर धरना देंगे। जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!