Maharajganj

नजरें उठाओ तो सभी हैरान हैं ,हर तरफ हर आदमी परेशान है 

कवियत्री अर्चना सिंह के काव्य संग्रह ‘शब्द यात्रा’ का हुआ लोकार्पण
महराजगंज।अपनी तीखी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय पटल पर उभरती हुई कवयित्री अर्चना सिंह के साक्षा संकलन शब्द यात्रा का लोकार्पण बीआरसी घुघली के सभागार में हुआ। इस अवसर पर उपस्थिति सैकड़ों शिक्षकों, कवियों और साहित्कारों के बीच खण्ड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। अर्चना सिंह ने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर समाज के लिए साहित्य सृजन का काम किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा के अर्चना सिंह का अनुकरण करते हुए निरंतर स्वाध्याय तथा सृजन करते रहना चाहिए।
   कार्यक्रम का संचालक करते हुए पवन कुमार पटेल ने कहा कि इतिहास में बाबर अकबर मिट जाते हैं लेकिन कबीर रह जाता है। चंद्रगुप्तों का नाश हो जाता है लेकिन चाणक्य रह जाता है। हमारे बीच मे तमाम ऐसे शिक्षक साथी मौजूद है जिन्होंने अपने कलम के माध्यम से समाज को नई दिशा देकर लोगों के दिल में इस माटी के प्रति अगाध प्रेम और कर्म के प्रति जीवटता पैदा किया है।
 इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि गाव की माटी में पली बड़ी श्रीमती अर्चना सिंह की कालजयी रचनाओं का संकलन “शब्द यात्रा” हमारे देश के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षकों को दिव्य-नव्य भारत को गढ़ने में मददगार होगा।
इस अवसर पर कवयित्री श्रीमती अर्चना सिंह, रिजवानुल्लाह खान, डॉ. धनञ्जय मणि त्रिपाठी, पारसनाथ, संतोष चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, करुणाकर पाण्डे, अजय पाण्डे, श्रीमती जागृति त्रिपाठी, विमलेश गुप्त, पारोमिता विश्वास, छाया अग्रवाल आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!