क्वारन्टीन प्रवासियों से धन वसूली मामले मे लेखपाल निलम्बित

ग्रामीणो की शिकायत पर एसडीएम ने जाँच कर की कार्रवाई
देवरिया। क्वारन्टीन प्रवासियों को राहत किट वितरित करने के लिए उनसे धन वसूलने के आरोप में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बिचौलिए के माध्यम से लेखपाल पर 50-50 रुपया वसूलने का आरोप लगाया था। जिसकी पुष्टी एसडीएम सदर दिनेश मिश्र की जाँच मे हो गई।
प्रदेश सरकार ने क्वारन्टीन सेंटर पर 14 दिन बिताने वाले प्रवासी मजदूरों को राहत किट व देने का फैसला किया है। देसही देवरिया विकासखंड के पिपरा मदन गोपाल गांव में लगभग 350 प्रवासी मजदूर आए हैं। इनमें से अधिकांश ने 14 दिन तक क्वारंटीन रहने का शर्त पूरी कर लिया है। हल्का लेखपाल प्रशांत कुमार पाल ने प्रवासी मजदूरों की सूची प्रशासन को दी थी। प्रवासियों व ग्रामीणो का आरोप था कि उनको कीट देने के नाम पर एक बिचौलिए ने सभी प्रवासियों से 50-50 रुपये वसूली किया है। जिसे लेखपाल ने वसूली का जिम्मा सौंपा था। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे एसडीएम सदर ने जांच पड़ताल किया। छानबीन में वसूली का आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।