देश और प्रदेश की सरकार सभी मुद्दों पर फेल- विजय कुमार मिश्रा
कांंग्रेस कार्यालय पर हुई संगठन की बैठक
देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता विधि विभाग के प्रदेश महासचिव विजय कुमार मिश्र ने किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के महासचिव अधिवक्ता विजय कुमार मिश्रा के देवरिया आगमन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया।प्रदेश महासचिव ने कहा की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो गया है। इस सरकार में गरीब मजदूर किसान नौजवान लोग तबाह हो गये है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फँसाकर जेल भेज दिया गया। हम सरकार के इस मुकदमे से डरने वालो में से नहीं है। कांग्रेस अब सड़क पर उतरेगी। देश औऱ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धंमेद्र सिंह, छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल, महासचिव विशाल मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, उतेज मिश्र, भरत मणि, म्रित्युंजय पति तिवारी, दयाशंकर दिवेदी, जनार्दन यादव, राम जी गिरी, नागेन्द्र शुक्ल,जयदीप तिवारी, संदेश यादव, गौरव मिश्रा, जुलेखा खातुन, धंमेद्र पांडे, राजकुमार जायसवाल, मुकुंद भास्कर मणि, आदि लोग शामिल रहे।