Amethi

अमेठी से डॉ0 संजय सिंह ने किया नामांकन, अमेठी की सेवा करते हुए यह हमारी बत्तीसवीं पीढ़ी है- डॉ0 संजय सिंह

अमेठी(ब्यूरो)। मंगलवार को 186 अमेठी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री महाराज डॉ0 संजय सिंह ने नामांकन किया। डॉ0 संजय सिंह से सुबह ददन सदन कार्यालय मे मिलने वालों का तांता लगा रहा जिनमे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और संभ्रांत लोग शामिल थे।
ददन सदन कार्यालय से निकलकर महाराज डॉ0 संजय सिंह और उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश सरकार मे पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री रानी डॉ0 अमीता सिंह भूपति भवन रामनगर पहुँचकर पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर सती महारानी मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना किया। वहाँ से निकलकर डॉ0 संजय सिंह और डॉ0 अमीता सिंह मलिक मुहम्मद जायसी के मजार पर गए और माथा टेका।
उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह और रानी डॉ0 अमीता सिंह लंबे काफिले के साथ भाजपा केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी से मुलाक़ात किए। जहाँ भाजपा नेता व अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी और पूर्व विधायक दादा तेजभान, सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। गौरीगंज भाजपा कार्यालय से निकलकर डॉ0 संजय सिंह सीधे कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ उन्होने चार सेट मे नामांकन किया। डॉ0 संजय सिंह के प्रस्तावक के रूप मे भाजपा नेता व अमेठी जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी उपस्थित रहे। अन्य तीन सेट के नामांकन के लिए राजदेव शुक्ला, नागेंद्र वर्मा, और संजय गौतम प्रस्तावक रहे।
नामांकन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी विकास को समर्पित पार्टी है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व मे अमेठी का विकास हो रहा है और अमेठी की जनता को हर प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। डॉ0 सिंह ने कहा की जब से भाजपा की सरकार बनी है अमेठी मे विकास के काम तेज हुए हैं। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता का हर प्रकार से ख्याल रखा है। डॉ0 संजय सिंह ने कहा की अमेठी की सेवा करते हुए यह हमारी बत्तीसवीं पीढ़ी है। हम उसी परंपरा को कायम रखेंगे।
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए डॉ0 संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को आभार देते हुए कहा कि जैसे पैरामिलिट्री फोर्स मे कभी वही बीएसएफ़ मे चला जाता है कभी सीआरपीएफ़ मे चला जाता है कभी सिविल पुलिस मे चला जाता है तो हम भी हम पार्टी के सिपाही हैं पार्टी जहाँ कहेगी मै डटा रहूँगा।
उन्होने कहा कि अमेठी कि जनता के जो अरमान हैं उसे हम हमेशा साकार करने के लिए कारगर प्रयास करते रहेंगे और हम कभी भी अमेठी के सम्मान को बट्टा नहीं लगाने देंगे। कितनी सीट आएंगी इस पर बोलते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि जिस बहुमत से उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा कि सरकार बनाई थी उसमे उन्नीस-बीस का ही फरक हो सकता है बाकी पूर्ण बहुमत से भाजपा कि सरकार बनेगी। अमेठी कि जो पहचान थी वो कायम रहेगी अगर उसे कोई विगाड़ने का काम करेगा तो उसे रोका जाएगा। चुनाव मे पैसा बोलता है के सवाल पर बोलते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि चुप कराने वाला अगर नरेंद्र मोदी, योगी आदित्य नाथ और डॉ0 संजय सिंह जैसा हो तो वह चुप भी हो जाता है। इस अवसर पर अमेठी से जन सत्ता दल के टिकट के दावेदार संतोष सिंह दुवारा, भाजपा के अमेठी विधानसभा प्रभारी सुरेश मौर्या, भाजपा के अमेठी मण्डल अध्यक्ष अजय तिवारी, भेटुवा मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, संग्रामपुर मण्डल अध्यक्ष चंद्रकेस यादव, भादर मण्डल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा उपस्थित रहे। साथ ही अमेठी विधानसभा क्षेत्र से यज्ञ नारायण उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ला, हरीश सिंह, राजेश पाण्डेय, लालजी तिवारी, नागेंद्र वर्मा, राम लाल वर्मा, त्रिभुवन यादव, टुनटुन यादव, दर्शन यादव, चंद्रिका मौर्य, धनीराम, राम शिरोमणि वर्मा, आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!