अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला आरक्षी घायल, एक की मौत

दोनो महिला आरक्षी महिलाओं की तरकुलवा थाने में है तैनाती
देवरिया/तरकुलवा। कुशीनगर के कसया नेशनल हाईवे पर स्कूटी से बाजार कर लौट रहीं तरकुलवा थाने में तैनात महिला सिपाही की सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मौत हो गई। वहींं एक साथी महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तरकुलवा थाना में तैनात संतकबीरनगर के धनघटा थाने के चौरमरा गांव निवासी महिला आरक्षी नीलम राजभर(22) अपने एक साथी महिला सिपाही रोमा सोनकर के साथ स्कूटी से शुक्रवार को कसया कुछ जरूरी सामान खरीदने गई थी।बाजार करने के बाद करीब रात 8बजे वापस थाने आ रही थीं। अभी वह कसया नेशनल हाईवे पर स्कूटी लेकर पहुची थीं।उसी समय तेज रफ्तार से एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी।दोनो महिला सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गई।वहाँ मौजूद आस पास के लोगों ने कसया सीएचसी पर भर्ती कराया।तब तक पुलिस को महिला सिपाही होने जानकारी हुई। पुलिस अस्पताल पहुच कर जानकारी ली।इसी बीच चिकित्सकों ने नीलम को गंभीर देख जिले के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पडरौना स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान काफी रात को नीलम की मौत हो गया।मौत की खबर मिलते ही तरकुलवा थाने पर सन्नाटा छा गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा पहुच कर जरूरी कार्रवाई पूरी करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही घायल साथी महिला सिपाही रोमा सोनकर इलाज के बाद ठीक हो गई।पुलिस घटना की जानकारी नीलम की परिजनों को सूचना दे दी है।