Deoria

नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

 

छोटी गंडक नदी में हरपुर बिंदवालिया के पास पुलिस ने बरामद किया शव

रामपुर कारखाना (देवरिया)। रविवार की दोपहर रामपुर कारखाना पुलिस ने नदी के किनारे फंसा एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। उसकी हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर में चरवाहे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर बिंदवालिया गांव स्थित छोटी गंडक नदी किनारे गए हुए थे। इसी दौरान चरवाहों ने एक शव को नदी किनारे झाड़ियों में फंसे हुए देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही घटनास्थल पर दर्जनों ग्रामीण जुट गए। इसी बीच किसी ने शव मिलने की सूचना इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को दे दी। आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ हरपुर पहुंचे थानेदार ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने लगभग 2 घंटे तक 100 की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन युवक का शव चार-पांच दिन पहले से ही नदी में फेंके जाने से मांस गल गया था और दुर्गंध भी आ रही थी। लगभग 30 से 35 वर्षीय युवक के शरीर पर गुलाबी रंग का शार्ट फट चुका था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। थानेदार ने कहा कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युवक की मौत 4 से 5 दिन पहले हुई प्रतीत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!