नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक,

नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक
रुद्रपुर देवरिया- नववर्ष में अधिक से अधिक लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूकता लाने को भाजपा ने अभियान चलाया जा रहा। यह अभियान रुद्रपुर विधानसभा के तीनो मंडलों में चलाया जाएगा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर मण्डल की बैठक मल्लाह टोली वार्ड स्थित काली माता मंदिर परिसर में मण्डल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता बैठक की हुई। जिसमे NRC, व CA A के प्रति भाजपा के विरोधियो ने जो भ्राति या फैलाई जा रही है।उसको मण्डल व बूथ स्तर पर सभा करके जनता को सही जानकारी दी जा रही है ।प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह ने नागरिककता बिल के बारे सभी चीजें स्पष्ट कर दिया है फिर भी कुछ विरोधी पार्टिया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए हर सराहनीय व देश हित कार्यो का विरोधी दुष्प्रचार करके जनता में गलत संदेश दे रहे जो देशहित में ठीक नही है।इस अवसर पर जंय बहादुर गौतम,कौशल किशोर सिंह,जितेन्द्र गुप्ता,इं.सुशील निगम जी,मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, रमेश कुमार गुप्त,घनश्याम निगम, रामाज्ञा पासवान,रुद्रनाथ मिश्रा,रतन गुप्त,गोपाल गुप्त,नित्यानंद त्रिपाठी,छोटे लाल दुसाध,आनंद सोनकर,भूपनारायण सिंह,सतेंद्र तिवारी,चंद्रभूषण सिंह,चंद्रभूषण निषाद आदि लोग मौजूद रहे।