Deoria

पुलिस की पंचायत में लड़की के मौत की कीमत डेढ लाख

 

 

आपत्तिजनक वायरल वीडियो के बाद लड़की ने दे दी जान

देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गाँव की एक किशोरी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर जान दे दी। परिजनों ने भी ग्राम प्रधान के सहयोग से बिना पुलिस को सूचना दिए किशोरी का आन्तिम संस्कार करवा दिया। पाँच दिन बाद जब यह मामला पुलिस तक पहुंंचा तो थाने में इसकी पंचायत हुई। जिसमे लड़की के मौत की कीमत डेढ़ लाख लगाई गई।
क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी का बगल के गाँव के एक किशोर से प्रेम सम्बन्ध हो गया। दोनों के मिलने के दौरान किशोर ने वीडियो बना लिया। दोनो में किसी बात को लेकर फोन पर गाली गलौज हो गया। नाराज प्रेमी ने एक आपत्तिजनक वीडियो गाँव के कुछ लोगो के मोबाइल पर वायरल कर दिया। यह वीडियो लड़की और लड़के के बीच प्रेम सम्बंध की है। जब किशोरी को यह बात मालूम हुई तो किशोरी ने अवसाद में आकर पाँच दिन पूर्व फंदे से लटककर जान दे दिया।परिजनो को जब इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया, ग्राम प्रधान व गाँव के कुछ लोगो के सहयोग से किशोरी के तबियत खराब की कहानी बना कर प्राइवेट अस्पताल कोटापूर्ति के लिए ले जाया गया।उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों की माने तो गाँव के कुछ लोगो ने सच्चाई की सूचना पुलिस को दे दिया। तत्काल मौके पर पहुंंच पुलिस ने किशोर को पकड़ कर थाने ले आई और मामले को भुनाने में लग गयी। जिसमें सुलह समझौता किया गया। जहां पुलिस ने लड़की के मौत की कीमत डेढ़ लाख लगाई। हालांंकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।। इस मामले को लेकर जब पुलिस अधीक्षक देवरिया डा. श्रीपति मिश्रा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!