Deoria
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को दी गयी श्रद्धांजली

रुद्रपुर(देवरिया)। बुधवार की सुबह रूद्रपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फौजदार शर्मा के अन्तिम साँस लेने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।
पूर्व चेयरमैन को श्रदांजलि देने वालो में पूर्व विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, सपा पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, बलवंत सिंह, रवि प्रताप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, सुभाष मद्देशिया, सुनील गुप्ता, फणीन्द्र नाथ पांडेय, लिपिक रामविनोद शुक्ला, सुरेन्द्र देव मिश्र, नन्दकिशोर गांधी, अश्विनी द्विवेदी, मोनू सिंह, सभासद लल्लन गुप्ता, अजय जायसवाल, उपेन्द्र मास्टर, जयरतन चौरसिया, मुन्ना यादव, सुनील श्रीवास्तव, उत्तम पाण्डेय,सौरभ मिश्र,पंकज पांडेय, आदि सभासदों ने शोक व्यक्त किया।