Deoria

पौधरोपण कर प्रवासी लोगो में बांटा गया राशन

 

रूद्रपुर (देवरिया)। धरती जब हरी भरी रहेगी तो हम सब स्वस्थ रहेंगे। वातावरण अपना साफ सुथरा है तो जीवन भी खुशहाल रहेगा। पौधरोपण से सौ गुना आवश्यक है कि पौधों का संरक्षण।
रुद्रपुर के लुअठहीं में पौध रोपण अभियान के दौरान प्रधान प्रतिनिधि अनुराग सागर गुप्ता ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर को सजाने में जैसे पीछे नहीं रहते चाहें अमीर हों या गरीब। उसी तरह धरती को सजाने के लिए हम-सब को आगे आकर पौधरोपण पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। क्यों कि इन्हीं पेड़ पौधों से मानव जीवन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों में सैकड़ों पौधों का वितरण भी किया गया।पौधों को लगा कर उसके देखभाल के लिए भी हमें तब तक निगरानी करनी चाहिए जब तक वे बड़े न हो जाएं। पौधरोपण कार्यक्रम के बाद प्रवासी लोगों में राशन वितरित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि अनुराग सागर गुप्ता ने बताया कि जो राशन का थैला बांटा जा रहा है उसमें दस किलो चावल दस किलो आटा दो किलो दाल आलू पांच किलो नमक एक किलो तेल एक किलो चना भूना दो किलो सहित हल्दी मिर्चा मसाला सामिल है। उन्होंने ने कहा कि इस महामारी में शासन प्रशासन द्वारा हरहाल में सबका ख्याल रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!