Deoria

बरहज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्म दिवस

 

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन बरहज विधायक सुरेश तिवारी के कार्यालय पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर गरीबों मे फल व मिठाई भी वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्त ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपने कृतित्व से पूरे विश्व में अपना नाम गौरवान्वित किया है। इनके कुशल नेतृत्व से आज उप्र भारत के सभी राज्यों में कोरोना आपदा काल के अवसर पर उच्च कोटि का मानदंड स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर जा रहा है हम इनके जीवन को दीर्घायु होने की कामना करते हैं। कार्यक्रम को भाजपा के मीडिया प्रभारी रविकांत उपाध्याय, सभासद अनुपम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के संजय वर्मा, मुकेश पटेल,अरविंद साहनी, अमन पटेल, राम प्रसाद गोंड, जय कुमार , आशीष मद्धेशिया, संदीप पटेल, सुधींद्र तिवारी, आशीष तिवारी, दिवाकर तिवारी, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!