Deoria

बिजली के आंखमिचौली से बढ़ी परेशानी, लोगो मे आक्रोश

 

गौरीबाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमराई, 24 घण्टे में 8 घण्टे भी नही

गौरीबाजार (देवरिया)। क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से नगर से लेकर गाँव तक के लोगो की परेशानी बढ़ गयी है। बिजली कब आएगी और जाएगी इसका कोई ठिकाना नही। इस ओर न तो किसी अधिकारी का ध्यान है और न ही किसी जनप्रतिनिधि का। देखा जाय तो यहां 24 घंटे में यहां 8 घण्टे बिजली सही से नही मिल रही है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है।
सूबे की नई सरकार बनते ही लोगो ने सोचा कि अब बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार का भी 18 से 19 घंटे विद्युत आपूर्ति का फरमान जारी हुआ। जिसपर कुछ दिन तक जिम्मदारो ने अमल किया। फिर यह ब्यवस्था पहले की तरह हो गयी। बिजली के आने का न कोई समय रहा न जाने का। खासकर रात में रोस्टर के नाम पर कटौती से लोग और परेशान है। 5 मिनट के लिए बिजली आती है, तो एक घंटे के लिए गुल हो जाती है। इस लचर व्यवस्था से क्षेत्र वासियों में आक्रोश पनप रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारियों को हो नही है। गर्मी इतनी अधिक है कि लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। विभाग के अधिकारी आपूर्ति ठप रहने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इस बाबत अवर एन के सिंह से बात करने की कोशिश किया गया पर उनका मोबाईल नाट रिचेवल मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!