Deoria

सपाइयों ने किया कटान क्षेत्रो का निरीक्षण किया, प्रशासन को घेरा

 

रुद्रपुर (देवरिया)। मानसून शुरू हो चुका है भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। नदियॉ भी उफान में हैंं, कई गावों में धान की फसल डूब गई है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का बथुआ नाले पर स्थित गायघाट सम्पर्क मार्ग धंस रहा है। गायघाट नदी पर कटान जारी है।
इसी को लेकर समाजवादी पार्टी रुद्रपुर ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया व प्रशासन को कार्य मे लापरवाही को लेकर घेरा । पूर्व विधायक खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा कि सिचाई विभाग ने बाढ़ से पूर्व कोई कार्य नही किया अब सब बाढ़ का पानी बन्धे पर थपेड़ा मार रहा है तो सिचाई विभाग खानापूर्ति के नाम पर मिट्टी से भरा बोरिया पत्थरों पर डाला जा रहा है। नदियो के किनारे बसे गाव वाले दहशत में है। नदियो के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। इस अवसर पर रामनिवास यादव, ईष्टदेव यादव,महन्थ यादव अनिल कुमार सिंह,सुदर्शन यादव, श्रीराम यादव, सद्दीक अहमद, सन्तोष यादव, मनोज यादव, रविन्द्र सिंह, जय गोविन्द यादव, प्रेम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!