चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, जगह जगह जवानो को दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर में कई जगहों पर जवानो की याद में शोक सभा
रुद्रपुर (देवरिया)। पूरे देश मे गलवान में सैनिको के साथ हुए बर्ताव से सभी देशवासियों के खून में उबाल है। चीन के नापाक हरकत के वजह सें भारत के बीस जवान शहीद हुए जिसे लेकर आज पूरे भारत के लोग आक्रोशित हैं। सभी का एक ही नारा हैं बीस जवानों का शहादत का बदला लेना जरूरी है।
इसी मुद्दे को लेकर बस स्टैंड रुद्रपुर मे शहीद हुए जवान को 2 मिनट का मौन धारण कर विन्रम श्रदांजलि दी गई। वहीं चीनी राष्ट्पति का पुतला जलाया गया और चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर मनीष मिश्रा, हिमांशु तिवारी गोलू, विकाश पाण्डेय, अम्बुज पांडेय, कृष्णमूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि चीन का नापाक हरकत बर्दाश्त करने लाइक नही हैं। देश के प्रधानमंत्री सें अपील हैं कि चाइना को मुँह तोड़ जवाब दे एक के बदले दस लोगों कि जान ले पूरा भारत देश मोदी आपके साथ हैं। चीनी राष्ट्रपति के पुतला दहन में सूर्यान्श तिवारी, आकाश पाण्डेय, हरिओम तिवारी, अश्विनी पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, विकाश तिवारी, अभिषेक गौड़, प्रदीप त्रिपाठी,बृजेश त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, रोशन गुप्ता, दीपांकर त्रिपाठी, एसके पांडेय टिंकू आदि लोग उपस्थित रहे।