प्रवासियों ने राशन कीट ना मिलने पर किया प्रदर्शन
35 दिन बाद भी सरकारी सुविधाओं के लाले
रुद्रपुर (देवरिया)। कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में अपने घर आये प्रवासियों ने गुरुवार को तहसील परिसर में शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से मिल रही कोई भी सुविधाओं का लाभ नही मिला।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के बैदा, नगवा टिकर, परगना आदि गाँवों से आये दर्जनों मजदूरो ने बताया कि दिल्ली बम्बई बैंगलोर जैसे शहरों में लाक डाउन के चलते उनका गाव में पलायन हो गया। व हगाव में कोई काम न रहने के कारण अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए सरकार से राशन किट प्रवासियों के लिए दी है, पर उन्हें 35 दिन हो गए अभी तक राशन कीट नही मिला। कई प्रवासियों ने बताया कि वह भुखमरी के कगार पर आ गये है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। नायब तहसील रामाश्रय ने उनकी मांग सुनी व आस्वस्त किया कि मदद की जाएगी। पहले जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है पहले उनको मिलेगा।