शिक्षकों ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरुक
इंडेन गैस एजेंसी की ओर से की गयी जागरुकता अभियान की शुरुआत
रुद्रपुर (देवरिया)। कोविड हेल्प अभियान के तहत विकास क्षेत्र बैतालपुर के शिक्षकों की टीम ने परसा जंगल स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र ने किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सबसे बड़ा इलाज बचाव ही है। बिना मास्क के बाहर न जाये। नियमित अंतराल पे साबुन से हाथ धोते रहे। मास्टर ट्रेनर नीरज शर्मा द्वारा महामारी के फैलने एवं रोकने के उपायों को विस्तार से बताया। विनोद यादव ने हाथ धोने के तरीके एवं जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा मास्क के सही प्रयोग के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर मनीष यादव, रोशन चौरसिया एवं अभिषेक वर्मा द्वारा आयुष कवच, आरोग्य सेतु एवं भोजन के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र ने मास्टर ट्रेनर्स से जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष पालन किया गया। इसमे मुख्य रूप से इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक राहुल विश्वकर्मा, शिक्षक विवेकानंद शर्मा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।