Deoria

किशोरी ने दुष्कर्म के बाद मारपीट करने का लगाया आरोप

 

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र की घटना, केस दर्ज न होने से परिजन मायूस

रामपुर कारखाना(देवरिया)। थानाक्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी ने एक युवक पर रेप करने एवं विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जिससे परिजन मायूस हैं।
स्थानीय थाने में दी गयी तहरीर में किशोरी ने‌ कहा है कि 13 जून की शाम वह धान का बेहन देखने खेत के तरफ गई थी। गांव का ही एक युवक वहां पहले से मौजूद था। सुनसान मिलते ही युवक ने उसे दबोच लिया एवं जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके चाचा खेत की तरफ पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।इससे खफा युवक ने दोनों से जमकर मारपीट की।और मौके से फरार हो गया। उसी दिन देर शाम थाने पर सूचना दी गयी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मंगलवार को पुन: वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची, वह न्याय की गुहार लगायी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही केस दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!