Deoria

सपाईयो ने कैंडल मार्च के साथ शहीदोंं को दी श्रद्धांजलि

 

सपा की ओर से सोनुघाट में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देवरिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे पर कानपुर में शहीद 8 पुलिस कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें कैंडल जलाकर शोक प्रकट किया गया।

जिसमें गेनालाल यादव ने कहाकि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधी बेलगाम होकर घूम रहे है। प्रशासन नाम की कोई हनक नही रह गयी है। एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश देने गई पुलिस कर्मियों पर एके 47 से गोली चलाई जाती है यह प्रदेश का दुर्भाग्य है प्रदेश के प्रयागराज में सरेआम दिन में 4 ब्राह्मणों की हत्या आज ही की गई है।सरकार चलाने में योगी विफल है उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।इसके पश्चात चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष शहीदों की याद में कैंडिल जलाया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा ब्रजेश यादव, रामबचन यादव, श्रीकृष्ण यादव, सूर्यनारायण कुशवाहा, दुर्गेश यादव, विनोद सोनकर, जावेद अख्तर, विजय कुमार, अकबर अली, विनोद यादव, डॉ आलम, धर्मवीर डॉ विक्रम, दिलमोहम्मद, इंद्रजीत यादव, शम्भू यादव, रामायण यादव, संजय यादव, उमंग यादव ,विवेक मद्धेशिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!