Deoria

सपा की जनजागरण में लोगों को किया जागरुक

 

देवरिया सदर के गौरीबाजार में जनजागरण रैली का हुआ आयोजन

देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनजागरण रैली आयोजित कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। गौरीबाजार चौराहे से चलकर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में समाप्त हुआ।
जनजागरण रैली के अवसर पर पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान मजदुरों का शोषण कोई नई बात नही है। इनकी सरकार जब भी बनी है, महंगाई भी बेलगाम रही है। नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि हम किसानों मजदूरों दलितों की आवाज को बुलंद करेंगे जो इस भाजपा शासन में शोषण हुए, जिनकी रोजी-रोटी छीनी गई, जिनके पेट पर राजनीति की गई। ऐसी गंदी राजनीति करने वाले नेताओं की जनता ने पहचान की है। समय आने पर जनता जवाब देने को तैयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र यादव तथा संचालन विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र मणि, राम चौहान, अशोक मद्धेशिया, अमिताभ आलम, कन्हैया लाल यादव, हाजी अली, रामाज्ञा, हंसराज, मुखलाल, साबिर अली, प्रभाकर पांडेय, अशोक यादव, विवेक आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!