Deoria

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

 

रामपुर कारखाना के बभनौली मोड़ के पास हुआ हादसा

रामपुर कारखाना(देवरिया)। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक देर रात बारात से घर लौट रहे थे। हादसा देवरिया कसया मार्ग के बभनौली मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के श्री टोला गांव से देवरिया के खोराराम बारात गई थी। बारात में थाना क्षेत्र के ही करनपुर उर्फ पचफेड़ा निवासी ओंकार सिंह 22 वर्ष पुत्र राम ध्यान सिंह भी गया था। रविवार की देर रात वह बाइक से माधोपुर निवासी एक अन्य युवक के साथ घर लौट रहा था। अभी दोनों देवरिया कसया मार्ग के रामपुर कारखाना पेट्रोल पंप से आगे बभनौली मोड़ के पास पहुंचे थे, कि अज्ञात वाहन से ठोकर लग गई। दोनों बीच सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर कस्बा वासियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान ओंकार सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!